BHILWARA

बच्चों ने गटकी दो बूंद जिंदगी की पोलियो की खुराक

सवाईपुर (सांवर वैष्णव ):- स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो महाअभियान को उत्सव की तरह मनाते हुए, पल्स पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाई गई । सवाईपुर कस्बे के आदर्श राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष चिकित्सक डॉ. दामोदर प्रसाद शर्मा ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाकर पूरे जोश के साथ शुरुआत की ।

इस दौरान बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई । सवाईपुर पीएससी क्षेत्र में चिकित्सालय, आंगनबाड़ी, मंदिर व मुख्य स्थानों पर 28 बूथों, एक मोबाइल और एक ट्रांजिट टीमें 0 से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिला रही, वही कल से घर-घर जाकर पोलियो की दवा बच्चों को पिलाई जाएगी। इस दौरान आयुष चिकित्सक डॉ दामोदर प्रसाद शर्मा सहित एएनएम संतोष जाट, कार्मिक राजू जाट, आशा सहयोगिनी शायर वैष्णव आदि मौजूद रही ।।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button