BHILWARA

गंगापुर में पक्षियों के लिए परिंडा एवं पशुओं के लिए टंकी वितरण की



गंगापुर (दिनेश लक्षकार)

भारत विकास परिषद गंगापुर शाखा द्वारा भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए पक्षियों एवं पशुओं के संरक्षण एवं सेवा हेतु पक्षियों के लिए 201 परिंडा और पशुओं के लिए 51  टंकी (जल पात्र) का वितरण कार्यक्रम का आयोजन  बुधवार को प्रातः 09:30 बजे बस स्टैंड पर संपन्न हुआ।शाखा सचिव दिनेश श्रोत्रिय ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान शाखा के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों को परिंडे एवं टंकिया वितरित की गई तथा सभी को अपने-अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में इन्हें लगाकर नियमित रूप से जल भरने के लिए प्रेरित किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य गर्मी के मौसम में प्यास से व्याकुल पक्षियों और पशुओं को राहत प्रदान करना है। इस अवसर पर शाखा के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज में जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया।  रीजनल महासचिव संदीप बाल्दी ने बताया कि इस भीषण गर्मी को देखते हुए हर शाखा को परिंडा एवं टंकियों में भरकर बेजुबान पशु एवं पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करनी चाहिए। शाखा अध्यक्ष चमन लोसर ने कहा कि इस पुण्य कार्य में सहभागी बनकर अधिक से अधिक स्थानों पर परिंडे लगाएं और नियमित रूप से जल भरकर पक्षियों की सेवा करे।,गौ सम्मान अभियान के राज्य प्रभारी एवं पूर्व सहायक निदेशक बहादुर सिंह गुर्जर ,कोषाध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ,परिषद सदस्य भेरू लाल सुराणा ,पवन रुइया ,पवन लोहिया  मनोज मूंदड़ा ,सुरेश तिवारी  ,नंद किशोर तेली ,प्रमोद वागरानी, चैन सुख जीनगर ,आशीष सेन ,महिला सदस्या दया सैनी ,विमला साहू एवं इरफान मंसूरी , पूर्व पार्षद भेरू लाल भील गोपाल बंजारा दीपक शर्मा और गंगापुर के गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button