BHILWARA

सांसद अग्रवाल एवं विधायक मीणा के प्रयासों से,सुगम होगी यात्रा


गजानंद जोशी

जहाजपुर,विधानसभा क्षेत्र एवं भीलवाड़ा जिले के लिए एक महत्वपूर्ण विकासात्मक उपलब्धि दर्ज हुई है। जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा एवं भीलवाड़ा सांसद  दामोदर अग्रवाल के संयुक्त प्रयासों के फलस्वरूप NHAI ने नेशनल हाईवे 148-D शाहपुरा बाईपास से जहाजपुर तक के खंड को वर्तमान 2 लेन से 4 लेन में विस्तारित करने हेतु DPR (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

जनप्रतिनिधियों द्वारा इस मार्ग के बढ़ते ट्रैफिक, औद्योगिक गतिविधियों और दुर्घटना संभावित स्थिति पर लगातार ध्यान आकर्षित किया गया।जिसके परिणामस्वरूप यह महत्वपूर्ण स्वीकृति संभव हो सकी।विधायक मीणा ने कहा NH-148D का 4 लेन में विस्तार पूरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई गति देगा। यह प्रोजेक्ट व्यापार,परिवहन और उद्योगों को मजबूत आधार प्रदान करेगा।

मार्ग चौड़ा होने से दुर्घटनाओं में कमी,यात्रा समय में बचत और लॉजिस्टिक्स की गति में वृद्धि होगी।दोनों जनप्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार एवं NHAI का आभार व्यक्त करते हुए कहा भीलवाड़ा एवं जहाजपुर क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूत करना हमारा संकल्प है। NH-148D का चौड़ीकरण क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में बड़ा कदम है DPR तैयार होने के बाद परियोजना आगे और तीव्र गति से आगे बढ़ेगी।उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करावाया जाएगा।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button