BHILWARA

उगमाराम होंगे बिजोलिया थाने के नए प्रभारी

बिजौलिया। भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने आदेश जारी कर जिले के कई थानों में नए प्रभारियों को लगाया है। सिंह के आदेशानुसार विभिन्न थाना अधिकारियों सहित बिजोलिया थानाधिकारी लोकपाल
सिंह के उप निरीक्षक से पुलिस निरीक्षक पर चयन होने से पीसीसी में प्रशिक्षण के लिए जाने से पद रिक्त हो गए थे । जिसके चलते अग्रिम आदेश तक नए अधिकारियों को चार्ज दिया गया है।

बिजौलिया थाना का चार्ज उप निरीक्षक उगमाराम को सौंपा गया है। इसी प्रकार हमीरगढ़ का चार्ज निरीक्षक राजूराम काला, महिला थाना का चार्ज निरीक्षक भंवरलाल मीणा, बडलियास का चार्ज उप निरीक्षक देवराज सिंह और काछोला का चार्ज उप निरीक्षक बालकिशन को दिया गया है।

एसपी ने बताया है कि अगले आदेश तक ये अधिकारी संबंधित थानों का कार्यभार संभालेंगे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button