BHILWARA

नाकाबंदी के दौरान पिकअप से 3.92 लाख रुपए, वाहन व बाइकें जब्त ,

भीलवाड़ा ( दिनेश पारीक ) : पुलिस थाना कोटड़ी ने ए-श्रेणी की नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप से नकद राशि 3 लाख 92 हजार रुपये, पिकअप वाहन, दो मोटरसाइकिल और एक ट्रेलर जब्त करते हुए पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शांति भंग और संज्ञेय अपराध को रोकने के लिए की गई।

थानाधिकारी महावीर प्रसाद ने बताया की 11 अगस्त को थाना हाजा सर्कल में नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान शाहपुरा की ओर से आ रही पिकअप को रोककर तलाशी ली गई, कार्रवाई के दौरान नकद 3.92 लाख रुपये, पिकअप, दो मोटरसाइकिल और एक ट्रेलर जब्त किया गया है । वही मामले में पप्पु गुर्जर (25) पुत्र हाथी राम गुर्जर, निवासी सांखड़ा, थाना पारोली, जिला भीलवाड़ा , सुशिल कुमार सुथार (30) पुत्र किशन लाल सुथार, निवासी सांखड़ा, थाना पारोली, जिला भीलवाड़ा , परमेश्वर गुर्जर (18) पुत्र भंवरलाल गुर्जर, निवासी सांखड़ा, थाना पारोली, जिला भीलवाड़ा महेन्द्र कीर (36) पुत्र रंगलाल कीर, निवासी मीरानगर, थाना पारोली, जिला भीलवाड़ा , सोनलाल धाकड़ (40) पुत्र भगवान लाल धाकड़, निवासी दोराई, थाना बेंगू, जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button