BHILWARA

समग्र शिक्षा का सहायक अभियंता का दलाल व लेखाधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार,अभियंता फरार

डाॅ.चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक विरोध सीकर में बड़ी कार्यवाही करते हुए अतिथि जिला परियोजना समग्र शिक्षा अभियान के सहायक अभियंता के दौरान को ₹60000 एवं लेखा अधिकारी प्रथम को ₹40000 की रिश्वत लेते हुए नंगे हाथों गिरफ्तार किया जबकि सहायक अभियंता भ्रष्टाचार ब्यूरो टीम की कार्यवाही की भनक लग जाने पर मुख्य से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी. जयपुर ग्रामीण को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी की फर्म द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, देवास सीकर में करवाये गये कमरों के निर्माण के बकाया बिलों राशि करीब 27 लाख रूपये को पास करने की एवज में अतिरिक्त जिला परियोजना समग्र शिक्षा अभियान के सहायक अभियंता कुमाराम सहायक अभियंता द्वारा 60 हज़ार रूपये एवं सहायक लेखाधिकारी प्रथम रामचंद्र द्वारा 45 हज़ार रुपये की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

इस शिकायत का सत्यापन कराया गया जो सही पाए जाने पर आज एसीबी जयपुर के श राजेश सिंह उप महानिरीक्षक के सुपरवीजन में ए.सी.बी. जयपुर ग्रामीण के सुनील कुमार सिहाग,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा आज मय राजकुमार शर्मा पुलिस निरीक्षक एवं टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी अतिरिक्त जिला परियोजना, समग्र शिक्षा अभियान के सहायक अभियंता खुमाराम के कहने पर उसके दलाल कमल (प्राइवेट व्यक्ति) को 60 हज़ार रूपये एवं सहायक लेखाधिकारी-प्रथम रामचंद्र को 40 हज़ार रूपये रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया गया है। आरोपी खुमाराम सहायक अभियंता एसीबी कार्यवाही की भनक लगने पर मौके से नदारद हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के उप महानिरीक्षक पुलिस, जयपुर राजेश सिंह के सुपरवीजन में आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button