BHILWARA

कक्षा 9 की छात्राओं को साइकिल वितरण, चेहरे खिले


बिजोलिया (नरेश धाकड़)। उपखंड क्षेत्र के सदा राम जी का खेड़ा स्थित स्थानीय विद्यालय में सत्र 2025-26 की कक्षा 9 की छात्राओं के लिए साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय की 10 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं।



साइकिल प्राप्त करते ही छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। वक्ताओं ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना है। इससे बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और ड्रॉपआउट दर में भी कमी आएगी।

[metaslider id=”6448″]



कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश चन्द मीणा, पंचायत प्रशासक एवं सरपंच कैलाश चन्द्र धाकड़, भामाशाह गोपाल धाकड़, प्रभारी सुभाष चन्द्र, रघुवीर प्रसाद शर्मा (शा.शि.), प्रहलाद स्वर्णकार (व्याख्याता), गोपाल लाल धाकड़ (अध्यापक), प्रभुलाल मीणा (व.अ.) सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button