BHILWARA

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर अफीम डोडा खरीदने जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

माण्डल । थाना पुलिस ने गुरुवार को नाकाबंदी के दौरान एक फर्जी नंबर प्लेट लगी हुंडई कार को जब्त कर उसमें सवार दो तस्करों दिनेश विश्नोई और विष्णु विश्नोई को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी इस वाहन से अवैध अफीम डोडा चूरा खरीदने जा रहे थे।

कार की आरसी व नंबर प्लेट फर्जी पाई गई, जिससे वाहन की पहचान छुपाकर तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने कार व दस्तावेज जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर की गई।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button