पारोली में भीम आर्मी की समीक्षा बैठक,संगठनात्मक मजबूती और पंचायतीराज चुनावों को लेकर हुआ मंथन

**
असलम रंगरेज काछोला
पारोली – जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के पारोली कस्बे में स्थित गढ़गेहुली माता जी मंदिर प्रांगण में भीम आर्मी भारत एकता मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के मुख्य अतिथि भीम आर्मी भारत एकता मिशन राजस्थान के प्रदेश संयोजक चंद्रशेखर मौर्य रहे,अध्यक्षता नवनियुक्त भीम आर्मी भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष दुर्गा लाल बैरवा ने की। जिला प्रभारी ओमप्रकाश रेगर ने संगठन के बारे में विस्तार से बैठक में बताया!
बैठक में शामिल होने पहुंचे प्रदेश संयोजक चंद्रशेखर मौर्य का कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। पारोली चौराहे पर जय भीम के नारों के बीच साफा बंधवाकर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ वे गढ़गेहुली माता मंदिर प्रांगण पहुंचे।
बैठक में आगामी पंचायतीराज चुनावों,संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेश संयोजक ने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने तथा संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।
बैठक में नीरज मौर्य, अभय सिंह बैरवा, रमेशचंद्र मेघवंशी, ओमप्रकाश रैगर, सुरेश घुसर, रामलाल मेघवंशी, दिनेश रैगर, ओमप्रकाश खटीक, मेघराज पेंटर, मुकेश जी, मनोहर लाल बैरवा, मंजू रैगर, आशा रैगर, विजयपाल रैगर, लालूराम बैरवा, देवी लाल बैरवा, गोपाल बैरवा, फोकर बैरवा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर एकजुटता का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जय भीम और संविधान के नारों से माहौल गूंज उठा।



