BHILWARA

सवाईपुर कोटड़ी मार्ग के खस्ता हाल, बीच राह ओवरलोड पिकअप का एक्सल टूटा, बड़े वाहनों का जाम लगा


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- राज्य सरकार बड़े वाहनों को सहज, सुलभ राह पर करने गुणवत्ता युक्त सड़के उपलब्ध करवाने हेतु वाहनों से बड़ी राशि टेक्स के रूप में वसूलती है । इसके विपरित खस्ताहाल सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे से आए दिन वाहन से दुर्घटना के शिकार होकर जनहानि, आर्थिक नुकसान को अंजाम दे रहे हे, लेकिन विभाग है जो कुंभकर्णी नींद सो रहा । जो राष्ट्र के लिए शर्मनाक रवैया दिखाई दे रहा है । ऐसे कई नजारे आपको सड़को में लंबे अंतराल से गड्ढे दिखाई पड़ जायेंगे, लेकिन जनता को राहत नहीं तकलीफ देता नजारा विभाग को रास आ रहा है ।

सवाईपुर से कोटड़ी सड़क मार्ग जो की उपखंड मुख्यालय के साथ ही चारभुजा नाथ जो आमजन का आस्था का केंद्र को जोड़ती है । सड़क का भी ऐसा ही हाल है, एक ओवरलोड पिकअप सवाईपुर से कोटड़ी की ओर जा रही थी जो कोटा राजमार्ग से महज डेढ़ किमी दूरी पर गड्ढे युक्त सड़क में धड़ाम से एक पहिया गिरने से एक्सल टूट गया, इसके बाद पिकअप मरम्मत होने पर बीच सड़क पर ही खड़ी रही, जिससे बड़े वाहनों का जाम लग गया ।पिकअप मालिक ने मिस्त्री बुलाकर गाड़ी ठीक करवाई, तब तक बड़ी परेशानी का सामना वाहन चालकों को करना पड़ा ।।

Related Articles

Back to top button