BHILWARA

गाय को बचाने के चक्कर में तस्वारिया खुर्द के पास ट्रक पलटा , दो घायल


बनेड़ा

शाहपुरा उपखण्ड क्षैत्र के तस्वारिया खुर्द गांव के पास जयपुर -कांकरोली स्टेट हाईवे पर बुधवार सुबह 5,बजे गाड़ी नम्बर RJ19GJ2002 जो की बडोदरा से फिरोजाबाद जा रही थी । एकाएक गाय सामने आ जाने से गाय को बचाने के चक्कर में गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। जिसमें सवार ड्राइवर भजन लाल उम्र 23,खलासी अनिल कुमार 25, को हल्की चौटे आई जिसे टोल प्लाजा एम्बुलेंस की सहायता से  इलाज़ दिया गया।वहीं ग्रामीणों की सुचना पर ढीकोला इंचार्ज चौकी पिताम्बर वैष्णव मय स्टाफ मौके पर पहुंचे और दो लोगों की मदद से गाड़ी को हटाकर जाम को खुलवाया ।लगभग तीन घंटे लगे इस जाम से सड़क के दोनों ओर से तीन किलोमीटर तक लम्बी लाईन लग गई थी ।सुबह 9 बजे जाम खुलने के बाद यातायात व्यवस्था सुचारू से शुरु हो पाई।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button