डॉ राकेश यादव को मिली पीएचडी की डिग्रीत्वरित न्याय का अधिकार और मानवाधिकारः भारत में संवैधानिक अपकृत्य का एक आलोचनात्मक विश्लेषण पर किया शोध

BHILWARA
Spread the love


आसींद। मोतीपुरा-नसीराबाद निवासी राकेश यादव, जो वर्तमान में आसींद न्यायालय में अभियोजन अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएँ दे रहे हैं, उन्हें 25 दिसंबर को महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय का 13वां दीक्षांत समारोह गुरुवार सुबह 10.45 बजे सत्यार्थ सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में राजस्थान के महामहिम राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री सुरेश जी रावत, महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के कुलगुरु सुरेश जी अग्रवाल द्वारा कानून विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएच.डी.) की उपाधि प्रदान की गई।

डॉ यादव ने अपना शोध कार्य डॉ. तुष्टि जोशी के कुशल निर्देशन में पूरा किया। उनके शोध का विषय त्वरित न्याय का अधिकार और मानवाधिकारः भारत में संवैधानिक अपकृत्य का एक आलोचनात्मक विश्लेषण रहा। यह शोधपत्र “राइट तो स्पीडी जस्टिस एंड ह्यूमन राइट्स: आ क्रिटिकल एनालिसिस ऑफ़ कांस्टीट्यूशनल टार्ट इन इंडिया” शीर्षक के अंतर्गत प्रस्तुत किया गया था। राकेश यादव एक सामान्य परिवार से आते हैं और उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।