BHILWARA

फर्जी प्लॉट आवंटन के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार


भीलवाड़ा। प्रतापनगर पुलिस की टीम ने राजस्थान आवासन मंडल में प्लॉट/मकान आवंटन का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फर्जी सील, लैपटॉप व प्रिंटर भी बरामद किए हैं।

पुलिस ने कार्रवाई थानाधिकारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन करते हुए की गई ।

पुलिस ने बताया की भगवतीलाल भाट निवासी जवाहरनगर, भीलवाड़ा ने रिपोर्ट दी कि आरोपी ने स्वयं को प्रभावशाली बताते हुए राजस्थान आवासन मंडल में भूखंड/आवास आवंटन कराने का भरोसा दिलाया। प्रत्येक प्लॉट के खर्च व अग्रिम राशि के नाम पर पासपोर्ट साइज फोटो, आधार, पैन, बैंक दस्तावेज लिए गए तथा खाली प्रपत्रों पर हस्ताक्षर कराए गए।



आरोपी ने ई-स्टाम्प पर लिखापढ़ी कर फर्जी रसीदें व आवंटन दिखाते हुए प्रार्थी व उसके भतीजे से कुल 10 लाख रुपये ले लिए। बाद में आवंटन आदेश न देने पर जांच करने पर पता चला कि दिखाई गई रसीदें व सील कूटरचित हैं और किसी भी प्रकार का आवंटन हुआ ही नहीं था।

पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की । लगातार सूचना संकलन के बाद पुलिस टीम ने मुकेश नाराणीवाल पुत्र नाथूलाल नाराणीवाल, निवासी आजादनगर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में ठगी के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य संभावित पीड़ितों व सहयोगियों की जांच जारी है और ठगी में प्रयुक्त सामग्री/डिजिटल साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!