BHILWARA
बरसात के बीच भड़क्या माता का झरना चला , 30 फ़िट ऊँचाई से गिरता है झरना

Bijoliya : मानसून के आगमन के साथ हो रही बरसात से आगामी दिनो में ऊपरमाल क्षेत्र के झरने, बांध, तालाबों में फिर से कलकल सुनाई देने लगेगी । पिछले दो दिनो से क्षेत्र में हो रही रुक रुक के बरसात के बाद बुधवार शाम को भड़क्या माता जी का झरना बहने लगा है ।
बरसात के रफ़्तार पकड़ने से क्षेत्र के झरने फिर से पर्यटको को आकर्षित करने लगेंगे। भड़क्या झरना फिलहाल धीमे वेग से बहने लगा है। करीब 30 फीट ऊंची चट्टान से गिरती इसकी धाराओं से बहता पानी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है । उल्लेखनीय है कि भड़क्या जल प्रपात बिजौलिया से लगभग 8 किलोमीटर दूर है। यहाँ भड़क्या माता का प्राचीन मंदिर है। वन क्षेत्र में पैंथर, भालू, गिद्ध आदि कई वन्यजीवों की बहुतायत है।



