BHILWARA

*सांसद दामोदर अग्रवाल ने राज्यपाल से की शिष्टाचार  मुलाकात*


भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने  राजस्थान के राज्यपाल महामाहिम हरिभाऊ बागड़े से मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यो से अवगत करवाया व सांसद के रुप मे संसद के कार्य के बारे में चर्चा की  व अपने अनुभव को भी साझा किया।
सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने इस मुलाकात की पुष्टि करते हुए बताया कि यह एक औपचारिक शिष्टाचार भेंट थी जिसमें क्षेत्र के विकास और संसदीय प्रक्रियाओं पर विचारों का सार्थक आदान-प्रदान हुआ।
झुरानी ने बताया कि सांसद अग्रवाल ने जयपुर स्थित राजभवन में राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात  करते हुए  भीलवाड़ा में चल रहै विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया और संसद में अपनी सचेतक की भूमिका के अनुभव को साझा किया।।
अग्रवाल ने इस मुलाकात को अत्यंत प्रेरणादायक बताया और कहा कि उन्हें राज्यपाल के अनुभवों और मार्गदर्शन से बहुत कुछ सीखने को मिला।।

Related Articles

Back to top button