BHILWARA

क्रिकेट का महाकुंभ: ऊपरमाल क्रिकेट कप सीजन–3 का हुआ आगाज़ , 24 टीमें ले रही भाग


बिजौलिया ।
क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुप्रतीक्षित ऊपरमाल क्रिकेट कप सीजन–3 का आज गुरुवार को बड़े खेल मैदान में भव्य शुभारंभ हुआ। पंचायत स्तरीय इस क्रिकेट महाकुंभ में कुल 24 टीमें भाग ले रही हैं। आयोजन से क्षेत्र में खेल उत्साह चरम पर नजर आया।



आयोजकों कुणाल आर्य और हेमंत सिंह भदौरिया ने बताया कि प्रतियोगिता के मुकाबले टी–10 प्रारूप में खेले जाएंगे, जबकि सेमीफाइनल मुकाबले 12–12 ओवर और फाइनल मुकाबला 15 ओवर का होगा। प्रतिदिन 3 से 4 रोमांचक मैच खेले जाएंगे, जिससे दर्शकों को रोज़ रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलेगा।

प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में मंदाकिनी क्लब बिजौलिया और बालाजी क्लब जूनियर बिजौलिया के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली।

प्रतियोगिता में विजेता टीम को 1 लाख रुपये नकद एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।



इस प्रतियोगिता के अध्यक्ष तूफान यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस भीलवाड़ा हैं। वहीं स्पॉन्सर के रूप में सुमित जोशी, एडवोकेट एवं पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष बिजौलिया का सहयोग रहा।

भव्य उद्घाटन, गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

आज हुए उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि सुमित जोशी (पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष), डॉ. चंद्रशेखर मेहर (नटराज हॉस्पिटल), अनिल नागोरी, मानव तिवाड़ी ( पत्रकार), नरेश तंवर, विठ्ठल तिवाड़ी, मनोज मालवीय, शेखर वैष्णव, कपिल विजय (पत्रकार), निलेश सनाढ्य, बलवंत जैन (पत्रकार), घनश्याम कानावत, निलेश जैन, जैनू जैन, एडवोकेट गौरव शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता आयोजक टीम में कुणाल आर्य, हेमंत सिंह भदौरिया, फूल सिंह यादव, उदित यादव, कमल नायक, अब्बास अली सहित समस्त बालाजी नवयुवक मंडल बिजौलिया का सराहनीय योगदान रहा।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button