BHILWARA

*आंगनबाड़ी केन्द्र के आसपास गंदगी से बढ़ी परेशानी, कचरा पात्र लगाने की मांग*



बड़लियास (रोशन वैष्णव)
बरूंदनी क्षेत्र स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र के आसपास कचरा जमा होने से गंदगी फैल रही है। केन्द्र पर आने वाले छोटे बच्चों, महिलाओं एवं स्थानीय लोगों को बदबू और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कचरे के कारण संक्रमण एवं मौसमी बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
इसके अलावा केन्द्र जाने वाले मार्ग पर कांटेदार वृक्ष की टहनियां एवं मलबा पड़े होने से आवागमन में परेशानी हो रही है। छोटे बच्चों को चोट लगने का डर बना रहता है। वार्ड पंच शिव प्रकाश भट्ट ने बताया कि समस्या की सूचना पंचायत प्रशासन को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन से जल्द सफाई करवाने, कचरा हटाने, मार्ग से कांटेदार टहनियां कटवाने तथा आंगनबाड़ी केन्द्र के पास स्थायी कचरा पात्र लगाने की मांग की है, ताकि बच्चों और महिलाओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके।

Related Articles

Back to top button