BHILWARA

शाहपुरा में हादसा: कटर मशीन की चपेट में आने से चालक की मौत


शाहपुरा। निकटवर्ती डाबला रोड स्थित एक खेत में शुक्रवार को सरसों निकालते समय भीषण हादसा हो गया। कटर मशीन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार राजू तेली (42) पुत्र गोपाल तेली, निवासी शाहपुरा, अपने भाई के ट्रैक्टर पर चालक के रूप में कार्य करता था। शुक्रवार को वह ट्रैक्टर मालिक के खेत में सरसों निकालने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह चल रही कटर मशीन में गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग स्तब्ध रह गए।



मृतक के चचेरे भाई हंसराज ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि राजू अपने भाई के ट्रैक्टर पर ड्राइवर का कार्य करता था और सरसों निकालते समय यह हादसा हो गया।



सूचना मिलते ही शाहपुरा थाने से एएसआई जगदीश प्रसाद, कांस्टेबल जोगिंदर सिंह एवं किशन गोपाल खींची मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कटर मशीन से शव को बाहर निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से शाहपुरा के राजकीय अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button