BHILWARA

*फुटबॉल में विजेता का खिताब श्री गंगानगर के नाम*



राजस्थान फुटबॉल संघ एवं जिला फुटबॉल संघ भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में चल रही 14 वर्षीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन किया समापन समारोह में मुख्य अतिथि संघ के अध्यक्ष लादू लाल तेली विशिष्ट अतिथि संघ के चेयरमैन विशिष्ट विश्नोई कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद रेखा पूरी ने की वही राजस्थान फुटबॉल संघ से रफ़ीक सिंधी मौजूद रहे संघ के सचिव कैलाश चंद्र खटीक ने बताया कि प्रथम सेमीफाइनल नागौर वर्सेज झुंझुनू के बीच हुआ जिसमें झुंझुनू ने 1-0 से मात दे कर फाइनल में जगह बनाई  वही दूसरा सेमीफाइनल मैच श्रीगंगानगर वर्सेज अजमेर के मध्य खेला गया जिसमें श्री गंगानगर ने अजमेर को 2-0 से मात दे कर फाइनल में प्रवेश किया तृतीय स्थान के लिय मैच अजमेर वर्सेस नागौर के मध्य हुआ जिसमें नागौर ने अजमेर को पेलेनटी शूटआउट में 3-2 से हरा कर तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं फाइनल मैच श्री गंगानगर वर्सेस झुंझुनू की मध्य हुआ जिसमें श्रीगंगानगर 2-0 से विजय हुई संघ की प्रवक्ता दीपक खींची ने बताया कि कार्यक्रम में  लोकेश बुनकर ओमप्रकाश मूंदड़ा डाल चंद चंदेल दिनेश सेन विनोद रूनवाल शंकर चंदेल शिव राम खटीक दुर्गेश जोशी कैलाश चंद्र कोठारी सदीक लोहार चेतन शर्मा शंकर जीनगर मिथलेश मारु महेश शर्मा रेखा प्रजापत बसंता खटीक अशोक खटीक मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button