BHILWARA

*बरूंदनी क्षेत्र में बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य वाहन रैली सुरास से प्रारंभ होकर सिंगोली चारभुजा में हुआ समापन, सामाजिक एकता का संदेश*



बड़लियास (रोशन वैष्णव)
बरूंदनी क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली सुरास से प्रारंभ होकर बड़लियास, बरूंदनी, सिंगोली, सनाना, जोजवा, मोटरों का खेड़ा होते हुए सिंगोली चारभुजा में जाकर संपन्न हुई।
रैली में बड़ी संख्या में युवाओं व ग्रामीणों ने भाग लिया और जगह-जगह बाबा साहेब के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। इस दौरान सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया।
बरूंदनी में स्थित जगन्नाथ मीणा स्मारक स्थल पर पहुंचकर उपस्थित जनों ने बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया।
कार्यक्रम में राधाकृष्ण लक्षकार ने संबोधित करते हुए कहा कि “हम सब एक हैं, जातियों में न बंटकर समाज को एकजुट रखना चाहिए।” उन्होंने सभी से आपसी भेदभाव भुलाकर एकता के साथ आगे बढ़ने की अपील की।
इस अवसर पर बरूंदनी प्रशासक गजेंद्र साहू, सिंगोली प्रशासक राकेश आर्य, धाकड़ खेड़ी उपसरपंच प्रकाश सालवी, रामदयाल रेगर, राजू सालवी, सावर बेरवा, शिव कुमार खटिक, शंकर खटिक, शैतान मीणा, धन्नालाल मीणा, राधेश्याम मीणा, औराई सिंचाई विभाग अध्यक्ष शंभूलाल मीणा, पुष्करलाल मीणा, दिनेश सालवी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रैली के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। बरूंदनी चौकी प्रभारी मीठालाल मीणा एवं रवि कुमार चौधरी ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए पूरी व्यवस्था को सुचारू रूप से संभाला।

Related Articles

Back to top button