विधायक  बैरवा ने बाबा साहेब को किया नमन,

BHILWARA
Spread the love


अंबेडकर जयंती पर विधायक के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम
शाहपुरा। मूलचन्द पेसवानी
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर शाहपुरा में श्रद्धा और सम्मान का भव्य माहौल देखने को मिला। शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बाबा साहेब के स्मारक पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर विधायक डॉ. बैरवा ने बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के माध्यम से देश को नई दिशा प्रदान की। उनके आदर्श आज भी समाज के हर वर्ग को प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाएं और समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। बैरवा ने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त और समरस समाज का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और सामाजिक एकता व राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का विश्वास दिलाया। इस दौरान जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सुगंधी सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान “बाबा साहेब अमर रहें” के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा, जिससे कार्यक्रम का उत्साह और अधिक बढ़ गया।