BHILWARA

राजेश पाटनी बने उपभोक्ता कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष


भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) उपभोक्ता कल्याण समिति, राज. के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अशोक जैन ने प्रदेश महामंत्री जितेंद्र मारू की सहमति से राजेश पाटनी को जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।

प्रदेश पदाधिकारियों ने पाटनी को निर्देशित किया कि शीघ्र ही सक्रिय सदस्यों को संस्था से जोड़ कर जिला कार्यकारिणी का गठन करें ताकि उपभोक्ता हितों के प्रति आमजन को जागरूक किया जा सके। पाटनी के मनोनयन पर संस्था सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है। यह जानकारी समिति के प्रदेश संगठन मंत्री पंकज हेमराजानी ने दी।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button