BHILWARA

प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक टॉवर पर चढ़ा:पुलिस पर आरोप – शादी के बाद अलग किया, परिजनों के पहुंचने के बाद उतरा


चित्तौड़गढ़ । चित्तौड़गढ़ के कीरखेड़ा स्थित मौसम शाला परिसर में बुधवार को एक युवक टॉवर पर चढ़ गया। युवक का नाम गोविंद रैगर है, जो मिश्रों की पीपली का रहने वाला है। जैसे ही लोगों को इसकी सूचना मिली, मौके पर पुलिस और प्रशासन तुरंत पहुंच गया। DSP शहर विनय चौधरी, कोतवाली थानाधिकारी तुलसीराम प्रजापत, SI पारस कुमार, ASI देवीलाल और अन्य पुलिसकर्मी भी वहां पहुंचे। सुरक्षा के लिए सिविल डिफेंस की टीम को भी बुलाया गया। काफी समझाइश के बाद युवक नीचे उतरा, जिसे कोतवाली पुलिस अपने साथ ले गई।



दस वर्षों से चल रहा प्रेम संबंध, युवक हुआ भावुक

गोविंद ने पुलिस को बताया कि वह एक युवती से पिछले दस साल से प्यार करता है। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और परिवार की सहमति न मिलने पर उन्होंने 4 मार्च को कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद 19 अप्रैल को दोनों घर से निकलकर उदयपुर चले गए थे।

उदयपुर से पकड़कर लाई पुलिस, युवक के गंभीर आरोप सामने

गोविंद का कहना है कि जब दोनों उदयपुर में थे, तभी 9 दिन बाद चंदेरिया पुलिस उन्हें पकड़कर वापस चित्तौड़गढ़ ले आई। युवक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने युवती पर बयान बदलने का दबाव बनाया। उसका कहना है कि पुलिस ने धमकी दी कि अगर लड़की से अलग नहीं हुआ, तो उस पर रेप का केस डाल दिया जाएगा। गोविंद ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके बैग से 14,000 रुपए निकाल लिए।

युवक बोला—हम दोनों बालिग, एक साथ रहना चाहते हैं

गोविंद ने पुलिस के सामने साफ कहा कि वह और युवती दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं। उसने मांग की कि उन्हें अलग न किया जाए। युवक ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके साथ मारपीट की है। इस पूरे मामले को शांत करने के लिए पुलिस ने उससे बात की और उसे समझाने की कोशिश की।

थानाधिकारी बोले—लड़की को मौके पर नहीं बुलाया जाएगा

कोतवाली थाना अधिकारी तुलसीराम प्रजापत ने युवक को भरोसा दिलाया कि युवती को मौके पर नहीं बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लड़का जहां चाहे, वहां युवती को बुलाकर बातचीत करवाने की व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल पुलिस की ओर से समझाइश दी जा रही है और माहौल शांत रखने की कोशिश की जा रही है।

टॉवर से नीचे उतारने की कोशिश, पुलिस रखे हुए है नजर

पुलिस युवक के घरवालों से बातचीत की। कोई हानि ना हो इसलिए सिविल डिफेंस के कैलाश वैष्णव और उनकी टीम को मौके पर पहुंची। आसपास भीड़ भी जमा हो गई। मौके पर चंदेरिया थानाधिकारी सुनीता गुर्जर भी पहुंची। साथ ही, युवक का कजिन भाई भी पहुंचा और आश्वासन दिया कि अब उसके साथ कोई गलत नहीं होगा। बातचीत की।जाएगी। उसके बाद युवक नीचे उतरा और कोतवाली पुलिस आगे की बातचीत के लिए अपने साथ ले गई।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button