BHILWARA

आकोला में हिंदू सम्मेलन आयोजित


जसवंत पारीक आकोला
आकोला, कस्बे में रविवार को आकोला मंडल के आकोला, खजीना, चांदगढ़, होलीरड़ा,रघुनाथपुरा,रेबारियो की ढाणी,अडसीपुरा,इदोंकडा की झुपडिया गांवो के ग्रामीणों का संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत विशाल हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में क्षेत्रभर से समाजजन की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे आयोजन स्थल पर उत्साह और श्रद्धा का वातावरण दिखाई दिया। 

धर्मसभा संत रामप्रकाश दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित हुई जिसमें महाराज जी ने धर्म के प्रति जागरूकता का संदेश दिया । अध्यक्षता जमना लाल जोशी ने की। महिला वक्ता के रूप में एडवोकेट ममता मीणा ने संबोधन दिया, जबकि मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में विजय ओझा उपस्थित रहे।

महिला वक्ता ममता मीणा ने कहा कि हिन्दू समाज में नारी को सदैव समानता के भाव से आगे बढ़ने के अवसर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि समाज में नारी को स्वतंत्रता और सम्मान का अधिकार प्राचीन काल से प्राप्त रहा है और आज भी महिलाएँ हर क्षेत्र में अपनी सशक्त भूमिका निभा रही हैं। अध्यक्ष जमना लाल जोशी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि सम्पूर्ण हिन्दू समाज को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।

[metaslider id=”6401″]

उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित सकल हिन्दू समाज का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की शक्ति पर बल दिया। मुख्य अतिथि विजय ओझा ने कहा कि संघ शताब्दी वर्ष में आयोजित इस प्रकार के सम्मेलन हिन्दू समाज की जागरूकता और एकता का प्रतीक हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठित समाज सभी बाधाओं को पार कर सकता है और सशक्त राष्ट्र निर्माण की दिशा में अग्रसर हो सकता है।

[metaslider id=”6448″]

इससे पूर्व बड़ी संख्या में मंडल क्षेत्र के गांवों से आई महिलाओं ने कलश  के साथ 11:15 बजे छल महारानी मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा आरंभ हुई  जो गांव के प्रमुख मार्गो से होते हुए 1:15 बजे तेजाजी महाराज मंदिर प्रांगण में पहुंची। इस दौरान कलश यात्रा का जगह जगह पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया वही स्कूलों के बालकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के अंत में समाज एकता और संस्कारों के संदेश के साथ मां भारती की आरती के बाद सभा का समापन हुआ तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button