BHILWARA

आसींद में चोरों के हौसले बुलंद, दो दुकानों के ताले तोड़ लाखों की चोरी

आसींद (भीलवाड़ा)। पुलिस की ढीली गश्त व्यवस्था का फायदा उठाते हुए चोरों ने बीती रात दो दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये की सामग्री चोरी कर ली। घटना भीलवाड़ा–करेड़ा मार्ग स्थित जाली चौराहे पर हुई।

ग्रामीणों ने बताया कि जाली क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में रोष है, लेकिन पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और गश्त बढ़ाने की मांग की है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button