BHILWARA

अग्निवीर की ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटे अक्षय वैष्णव का हुआ भव्य स्वागत


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयनित होने के बाद प्रशिक्षण पूर्ण कर मंगलवार को पहली बार पैतृक गांव पहुंचे अक्षय वैष्णव का सरदार जी का खेड़ा में ग्रामीणों ने उत्साह और गौरव के साथ भव्य स्वागत किया । देश सेवा के लिए सेना में शामिल हुए युवा सैनिक के सम्मान में गांव में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया । सरदार जी का खेड़ा निवासी संपत वैष्णव के सुपुत्र अक्षय का अग्निवीर में चयन दिसंबर 2025 में हुआ, जो 5 जनवरी से 20 जून तक महाराष्ट्र के अहमदनगर में ट्रेनिंग पुरी की, वही अब जम्मू-कश्मीर में पोस्टिंग हुई । अक्षय पहली बार गांव पहुंचने पर त्रिवेणी चौराहा पर पुष्प वर्षा, माला व साफा पहनाकर स्वागत किया, इसके बाद वाहन रैली व सैनिक सम्मान रैली मानपुरा, महुआ व दौलपुरा होते हुए सरदार जी का खेड़ा गांव पहुंची, इस दौरान जगह-जगह ग्रामीणों व समाज जनों व विभिन्न संगठनों ने अक्षय का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया । सैनिक सम्मान रैली गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों ने भारत माता व वंदे मातरम के जयकारों के साथ उनका स्वागत किया । इसके बाद गांव में जुलूस के रूप में उनका स्वागत करते हुए फूल-मालाएं पहनाई गई तथा साफा बांधकर सम्मानित किया गया, घर पहुंचने पर अक्षय ने माता व पिता आर्मी केप पहनाई । अक्षय सेना में शामिल होकर ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है । उनका यह सफर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने वाला है । यह गांव का पहला युवा जो सैना में गया ।।


स्वागत समारोह के दौरान पूरा गांव देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

ग्रामीणों ने बताया कि अक्षय भारतीय सेना में जाने वाला गांव का पहला नागरिक बना, जो अग्नि वीर में चयन होकर देश की सेवा करेगा, इसे प्रोत्साहित होकर और भी कई होगा अग्नि वीर में जान की तैयारी कर रहे हैं । समारोह में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जवान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे ।।

Related Articles

Back to top button