BHILWARA

माताजी खेड़ा, देवीपुरा में मगरमच्छ णनिकलने से मची दहशत, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू



बड़लियास (रोशन वैष्णव)
बरूंदनी क्षेत्र के ग्राम माताजी खेड़ा, देवीपुरा में शुक्रवार को चाड़ा की झोपड़ी के समीप एक मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीण गणेश कुमार जाट ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही वनपाल रामकिशोर कासनियां एवं वनरक्षक कृष्ण कुमार जीनगर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
रेस्क्यू के दौरान गांव के गणेश कुमार जाट, लोकेश, नारायण, रोशन एवं मानाराम सहित कई गणमान्य नागरिक मौके पर मौजूद रहे और वन विभाग की टीम का सहयोग किया।
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में मगरमच्छ या कोई अन्य वन्यजीव दिखाई दे तो उसके पास जाने या उसे पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते सुरक्षित रेस्क्यू कर जन-धन की हानि से बचा जा सके। वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Back to top button