BHILWARA

वीडियो न्यूज़ :पुत्र की हत्या कर पिता ने खाया जहर दोनों की मौत, बड़ला गांव का मामला

भीलवाड़ा / सवाईपुर ( भेरू चौधरी/ सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के बड़ला गांव में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक पिता ने अपने ही मासूम बेटे की घास काटने की दातली से गला काटकर हत्या कर दी, इसके बाद पिता ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसकी भी जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई ।

सूचना पर मांडलगढ़ पुलिस उपाधीक्षक, बड़लियास थाना पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची । मांडलगढ़ पुलिस उपाधीक्षक बाबूलाल बिश्नोई ने बताया कि बड़लियास थाना क्षेत्र के बड़ला गांव में राधेश्याम पिता रामेश्वर वैष्णव ने अपने 13 वर्षीय पुत्र वंश की हत्या कर दी । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ,जहां एक कमरे में 13 वर्षीय वंश वैष्णव की लाश चारपाई पर पडी थी । पुलिस को भगवान लाल वैष्णव ने बताया कि उनके बडे भाई राधेश्याम ने भतीजे वंश की चारा काटने की दातली से गला काटकर हत्या कर दी, वह इसके बाद खुद ने भी आत्महत्या करने के लिए पहले पंखे पर फंदे से लटकने का प्रयास किया, इसके बाद उन्होंने विषाक्त पदार्थ सेवन कर लिया, सुबह घर पहुंचा तो गेट नहीं खोलने पर दीवार फनकार घर में घुसे और कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया,

कुछ देर प्रयास करने के बाद राधेश्याम ने दरवाजा खोला और गिर गया, वह जब चारपाई पर सो रहे भतीजे वंश को देखा तो उसका गला कटा हुआ था, इसके बाद परिजनों व प्रशासक शिवराज जाट को सूचना दी, घायल राधेश्याम को जिला चिकित्सालय भेजा और पुलिस को इसकी सूचना दी । वही इलाज के दौरान राधेश्याम की भी मौत हो गई । 

राधेश्याम के शव का जिला चिकित्सालय और वंश के शव का सवाईपुर चिकित्सालय में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम किया जाएगा । वही भीलवाड़ा से पहुंची एसएफएल की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राधेश्याम वैष्णव ने कुछ दिन पहले एक वीडियो बनाकर अपने गांव के ग्रुप में डाला, जिसमें जिन लोगों को पैसे देने उनके नाम तथा ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए अगले दो-तीन दिन में बेटे सहित सुसाइड करने का बात कही थी । इस घटना से गांव सहित क्षेत्र में सभी लोग स्तंभित हैं । पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है ।।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button