BHILWARA

हनुमान जन्मोत्सव पर शक्करगढ़ में दो दिवसीय भव्य आयोजन,

सुंदरकांड पाठ व शोभायात्रा होगी आकर्षण का केंद्र


शक्करगढ़
क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 1 व 2 अप्रैल 2026 को शक्करगढ़ में दो दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
आयोजन के तहत 1 अप्रैल, बुधवार को सायं 7 बजे श्री पलसा के बालाजी मंदिर, बालाजी चौराया शक्करगढ़ में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। भजन-कीर्तन व धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालु भगवान हनुमान की भक्ति में लीन रहेंगे।
वहीं 2 अप्रैल, गुरुवार को दोपहर 2 बजे से भव्य शोभायात्रा एवं अखाड़ा प्रदर्शन निकाला जाएगा। यह शोभायात्रा श्री पलसा के बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचेगी, जहां महाआरती के साथ समापन होगा। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, ध्वज, ढोल-नगाड़े एवं अखाड़ों द्वारा हैरतअंगेज करतब मुख्य आकर्षण रहेंगे।
आयोजकों ने समस्त ग्रामवासियों से सपरिवार उपस्थित होकर आयोजन को भव्य बनाने की अपील की है। पूरे गांव में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button