BHILWARA

चारण माता चौक पर बढ़ता अतिक्रमण, राहगीरों व श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी


बिजोलिया। नरेश धाकड़ ।

कस्बे के वार्ड 7 में चारण माता चौक क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण से आमजन व श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह सांखला ने बताया कि चौक के आसपास हो रहे अतिक्रमण के कारण मार्ग संकरा हो गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं

[metaslider id=”6448″]



उन्होंने कहा कि चारण माता मंदिर में बाहर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन चौक के आसपास उचित पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से उन्हें वाहन खड़े करने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार सड़क पर ही वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति बन जाती है।



स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि चौक क्षेत्र से अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारू की जाए तथा श्रद्धालुओं के लिए उचित पार्किंग की व्यवस्था की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button