BHILWARA

उपलब्धि: शाहपुरा के डॉ. कुमावत को दीक्षांत समारोह में पीएचडी की उपाधि। ; संगम विश्वविद्यालय के मंच पर भावुक पल,गांव के प्रथम डॉक्टरेट बने डॉ. परमेश्वर प्रसाद कुमावत।


कुलाधिपति हरिभाऊ बागड़े की उपस्थिति में सम्मान, 12वें दीक्षांत समारोह में 871 विद्यार्थियों को डिग्री, कुमावत बने आकर्षण का केंद्र।


शाहपुरा ! स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, शाहपुरा के वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत) डॉ. परमेश्वर प्रसाद कुमावत को संगम विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में माता-पिता की गरिमामयी उपस्थिति में डॉक्टरेट (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनकी विशेष इच्छा का सम्मान करते हुए मंच पर माता-पिता के साथ डिग्री प्रदान की, जिससे समारोह का वातावरण भावुक और प्रेरणादायक बन गया।


राजस्थान के कुलाधिपति महामहिम राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने सांकेतिक डिग्री वितरण कर शोधार्थियों सहित विभिन्न संकायों के कुल 871 विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों से ज्ञान को समाज के हित में उपयोग करने का आह्वान किया।

[metaslider id=”6448″]


डॉ. कुमावत ने डॉ. रजनीश शर्मा के निर्देशन में पंडित सत्यनारायण शास्त्री विरचित “श्रीसंस्कृतदोहासप्तशती एवं साहित्यसुधासौहित्यम् का समीक्षात्मक अध्ययन” विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया। उनका शोध संस्कृत साहित्य की गहन समीक्षा और काव्य परंपरा के विश्लेषण पर आधारित है।


उपाधि प्राप्ति के बाद डॉ. कुमावत ने कहा कि यह उपलब्धि उनके माता-पिता के आशीर्वाद, त्याग और गुरुजनों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने भावुक होकर अपनी पीएचडी उपाधि माता-पिता एवं गुरु को समर्पित की। साथ ही उन्होंने बताया कि गांव से प्रथम डॉक्टरेट बनने का सौभाग्य मिलना उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है।


समारोह में भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, संगम समूह के चेयरपर्सन रामपाल सोनी, विश्वविद्यालय के कुलपति करूणेश सक्सेना, आईआईएम इंदौर के प्रोफेसर पी के सिंह तथा प्रो-वीसी मानस रंजन पाणिग्रहण सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
यह अवसर न केवल कुमावत परिवार बल्कि पूरे शाहपुरा क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण रहा। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने इसे प्रेरणादायक उपलब्धि बताते हुए कहा कि डॉ. कुमावत की सफलता से क्षेत्र में उच्च शिक्षा के प्रति नई चेतना का संचार होगा।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!