BHILWARA

पर्यावरण संरक्षण की मिसाल: विवेक सुषमा चैरिटेबल ट्रस्ट ने भेंट किए 21 ट्री गार्ड

बिजौलिया (नरेश धाकड़)
विवेक सुषमा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की देखभाल एवं सुरक्षा की दिशा में सराहनीय कदम उठाया गया। ट्रस्ट की ओर से देवगढ़ से सदारामजी का खेड़ा सड़क मार्ग पर लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए 21 ट्री गार्ड भेंट किए गए।

विवेक सुषमा चैरिटेबल ट्रस्ट की चेयरमैन दीपशिखा धाकड़ सदारामजी का खेड़ा स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के पांच दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। 7 फरवरी को कलश यात्रा के दौरान उन्होंने देवगढ़-सदारामजी का खेड़ा मार्ग पर सड़क किनारे लगे पौधों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं देखी।

इस पर उन्होंने तत्काल ट्रस्ट की ओर से 21 ट्री गार्ड मंगवाकर लगवाए तथा मौके पर पौधारोपण भी किया। उनके इस कार्य को उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनुकरणीय पहल बताया।

इस अवसर पर बाहर से आए अतिथियों एवं ग्रामीणों ने विवेक सुषमा चैरिटेबल ट्रस्ट की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में ट्रस्ट अध्यक्ष दीपशिखा धाकड़ के साथ ट्रस्ट सचिव गोपाल धाकड़, रमेश धाकड़, रामलाल धाकड़, प्रकाश धाकड़, शंभूलाल धाकड़, गोपाल धाकड़ सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

वहीं, बाहर से आए अतिथियों में धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पप्पूलाल धाकड़ तथा युवा संघ प्रदेश महामंत्री दुर्गेश धाकड़ सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button