BHILWARA

नेशनल हाईवे 27 स्थित मेनाल में हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर युवक की मौत


लाडपुरा: भीलवाड़ा-बिजौलिया राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर बुधवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान केरखेड़ा निवासी शक्तिसिंह (33) पुत्र पप्पू सिंह पंवार के रूप में हुई है। मृतक बिजोलिया में एक कार कंपनी में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत था। बुधवार को काम से लौटते समय रात करीब 10 बजे के आसपास मेनाल के निकट उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में शक्तिसिंह बुरी तरह घायल हो गए।

सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और उन्हें मांडलगढ़ उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। युवक की असामयिक मौत से गांव में शोक का माहौल है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button