किसान ने जेविक खाद का प्रयोग किया,किसानों को बताएं फायदे

BHILWARA
Spread the love




भीलवाड़ा फॉकस,गजानंद जोशी
जहाजपुर,राजस्थान सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान रथ यात्रा गुरुवार को पंडेर ग्राम पंचायत बजरंग वाटिका में पहुंची,इस दौरान सरकार द्वारा किसानों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई,वही स्थानीय कृषक रामराज भुवाना बेरवा ने बताया मैंने पिछले वित्तीय वर्ष में राजस्थान सरकार की गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना के तहत वर्माबैड के लिए आवेदन किया था,जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति कृषि विभाग द्वारा जारी की गई वही स्थानीय वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक श्वेता शर्मा द्वारा मुझे वर्माबैड निर्माण करने की जानकारी दी गई,मैंने दो बैंड का निर्माण करवाया कूषि पर्यवेक्षक शर्मा द्वारा गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना का भौतिक सत्यापन किया गया,उसके बाद कूषक बैरवा ने एक बैड में गोबर एवं केंचुए डाले वहीं दूसरी बैड में केंचुआ खाद तैयार कर रहे हैं खेतों में रासायनिक खाद की जगह पर जैविक खाद का प्रयोग होगा,बैरवा ने यह जानकारी मौजूद ग्रामीणों को दी वही वरिष्ठ कूषी पर्यवेक्षक श्वेता शर्मा ने बताया इसके अलावा ग्राम पंचायत पडेर में पिछले वित्तीय वर्ष में कृषि विभाग की कई योजनाएं जैसे फार्म फोड़,तारबंदी,कृषि यंत्र,पाइपलाइन,भूमिहीन महिला श्रमिक संबल योजना,बीजमिनी किट आदि से कृषकों को लाभान्वित किया गया है,