BHILWARA

शाहपुरा के प्रतिनिधि मंडल ने की पुर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात

शाहपुरा-शाहपुरा प्रतिनिधि मंडल ने की पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाक़ात, संगठन के बारे में की विस्तृत चर्चा।युवा प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष जयंत जीनगर के नेतृत्व में मुलाक़ात की।गहलोत ने शाहपुरा को जिला बनाए जाने के निर्णय को निरस्त किए जाने पर सरकार पर तंज कसा।


पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने इस फैसले पर नाराज़गी जताई और इसे जनभावनाओं के खिलाफ बताया।इस मौके पर अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही शाहपुरा को फिर से जिला बनाया जाएगा।उन्होंने वर्तमान सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह निर्णय विकास को रोकने वाला और जनता की अपेक्षाओं के विपरीत है।इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष जयंत जीनगर, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमन पोंड्रिक, शाहरुख ख़ान भीमपुरा, प्रकाश धाकड़ मौजूद रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button