BHILWARA

पूर्व विधायक विवेक धाकड़ के जन्मदिन व पुण्य तिथि कार्यक्रमों को लेकर तैयारी बैठक आयोजित


बिजौलिया ।  (नरेश धाकड़)
मांडलगढ़ के पूर्व विधायक स्वर्गीय विवेक धाकड़ के जन्मदिन एवं पुण्य तिथि पर आयोजित होने वाले सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर सोमवार को बिजौलिया में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक भीलवाड़ा के पूर्व जिला प्रमुख इंजीनियर कन्हैया लाल धाकड़ की उपस्थिति में धाकड़ विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में संपन्न हुई।


बैठक में बताया गया की पूर्व विधायक विवेक धाकड़ के जन्मदिन 18 जनवरी को त्रिवेणी संगम महादेव स्थल पर विशाल चिकित्सा जांच एवं उपचार शिविर आयोजित किया जाएगा। वहीं उनकी पुण्य तिथि 4 अप्रैल को उनकी प्रतिमा का अनावरण तथा आदर्श धाकड़ विद्यापीठ विद्यालय के नवीन भवन का उद्घाटन किया जाएगा।

तीनों कार्यक्रमों की सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में उपरमाल किसान पंचायत अध्यक्ष नारायण लाल धाकड़, उपरमाल धाकड़ समाज अध्यक्ष मांगीलाल धाकड़, सामूहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष ओमप्रकाश धाकड़, थड़ौदा ग्राम पंचायत प्रशासक राजेश धाकड़, सहित दुर्गेश धाकड़, रामफूल धाकड़, अनिल धाकड़, नरेश धाकड़ एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button