BHILWARA

सरथल्ला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ निशुल्क साइकिल वितरण, 31 बालिकाओं को मिली साइकिलें

विक्रम सिंह @काछोला

काछोला क्षेत्र के सरथल्ला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के तहत विद्यालय की 31 बालिकाओं को साइकिलें वितरित की गईं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता संदीप सोनी ने की,

[metaslider id=”6448″]

जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उप प्रधान बंटी धाकड़ मौजूद रहे अतिथियों ने बालिकाओं को साइकिलें सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की इस अवसर पर संदीप सोनी ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और उनकी शिक्षा निरंतर जारी रहेगी

मुख्य अतिथि बंटी धाकड़ ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षित बालिका ही सशक्त समाज की नींव होती है उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता दे कार्यक्रम में  बालमुकुंद मालू संस्था प्रधान इंद्र सहाय मीणा रणवीर साहू जगदीश नामा मुकेश माली भेरू लाल धाकड़ रामप्रसाद रैगर कैलाश रैगर ,विद्यालय स्टाफ, अभिभावकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे अंत में विद्यालय प्रशासन ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button