प्याऊ में जमा गंदगी, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे बेजुबान

प्याऊ में जमा गंदगी, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे बेजुबान
आसींद । कस्बे में भीषण गर्मी की आहट के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। जहाँ एक ओर राज्य सरकार अधिकारियों को गर्मी के मद्देनजर पशुओं के लिए स्वच्छ पेयजल की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दे रही है, वहीं आसींद कस्बे के उपरली हवेली के पास स्थित पशु-पक्षियों के लिए बनी प्याऊ इन दिनों बदहाली का शिकार है। उपरली हवेली के समीप बनी प्याऊ की लंबे समय से साफ-सफाई नहीं होने के कारण उसमें कीचड़ और गंदगी जमा हो गई है। स्वच्छ पानी के अभाव में गायें और अन्य बेजुबान पशु नालियों का गंदा और दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। दूषित पानी के सेवन से मवेशियों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है और उनके बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने कहा है कि प्याऊ की तत्काल साफ-सफाई करवाई जाए तथा नियमित रूप से प्याऊ में स्वच्छ पानी भरने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।



