BHILWARA

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत महात्मा गांधी विद्यालय में पौधारोपण



असलम रंगरेज

काछोला स्थित राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
पौधारोपण करते हुए भाजपा सहसंयोजक विधानसभा मांडलगढ़ संदीप सोनी ने कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति की अनमोल धरोहर हैं। इनके बिना स्वस्थ और सुरक्षित जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। पेड़ हमें ऑक्सीजन देने के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, गर्मी कम करने और प्रदूषण रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में पौधारोपण केवल अभियान तक सीमित न रहकर हमारी नियमित जिम्मेदारी बनना चाहिए और एक पौधा लगाना आने वाली पीढ़ी के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण की नींव रखने के समान है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा करने का आह्वान किया। इस दौरान सभी ने निरंतर पौधारोपण करते रहने और पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता सत्यनारायण वैष्णव, राजेश मालू, दिनेश स्वर्णकार, अभिषेक माहेश्वरी,
विद्यालय की प्रधानाचार्य सोनिया स्वर्णकार, शिक्षक राजेंद्र आचार्य, कैलाश चंद्र रेगर सहित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button