डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस एवं जन्म जयंती पखवाड़े के तहत विधायक गोपाल खंडेलवाल ने अर्पित की पुष्पांजलि

BHILWARA
Spread the love



मांडलगढ़, 4 जुलाई।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस एवं जन्म जयंती पखवाड़े के अंतर्गत शनिवार को विधायक जनसुनवाई केन्द्र, मांडलगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मांडलगढ़ विधायक श्री गोपाल खंडेलवाल ने भारत माता एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा मांडलगढ़ नगर मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक श्री गोपाल खंडेलवाल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से डॉ. मुखर्जी के आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विधानसभा संयोजक अनिल जी पारीक, निवर्तमान चेयरमैन संजय कुमार डांगी, मंडल अध्यक्ष अशोक जीनगर, पूर्व मंडी चेयरमैन रतनलाल खटीक, पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन कुमार ब्रह्मभट्ट, जमनालाल सेन, मंडल महामंत्री नीलकमल पटवा, मुकेश व्यास, घनश्याम सोलंकी, मनोज आंचलिया, पार्षद अनीता सुराणा, लादूलाल खटीक, मनोज सनाढ्य, महावीर सेन, भवानीशंकर माली, गोविन्द सोनी, सतीश खण्डेलवाल, सीता देवी धोबी, बहादुर सिंह, रामलाल मीणा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।