अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

BHILWARA
Spread the love



बिजोलिया।  तालुका विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट रूपल अग्रवाल के निर्देशन में शुक्रवार को आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में पीएलवी रामबाबू माथुर ने छात्र-छात्राओं को संविधान प्रदत्त अधिकारों, न्याय तक समान पहुंच, बाल अधिकारों तथा विभिन्न विधिक प्रावधानों की जानकारी देते हुए कानून के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी जानकारी होना आवश्यक है।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य मिठ्ठू लाल शर्मा सहित केदार जोशी, ओमप्रकाश शर्मा, देवकरण धाकड़, मुकेश रेगर, रुक्मणी गौड़, कमला गौड़, चांदमल चमार, रवि चमार, मनोज यादव, पिंकी गौड़, लक्ष्मी गौड़, माया टेलर, ईश्वर सेन, दिव्य राजपूत, योगिता सोलंकी, खुशी व्यास सहित विद्यालय परिवार के कई सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।