BHILWARA

सम्मान आह्वान अभियान के तहत भीलवाड़ा में जागरूकता अभियान, धार्मिक स्थलों व चौराहों पर लगे बैनर



भीलवाड़ा = संतों एवं महात्माओं के मार्गदर्शन में चल रहे “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत जिले में शनिवार को व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के पदाधिकारियों ने विभिन्न धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक चौराहों पर बैनर लगाकर आमजन को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया।
संघ के जिलाध्यक्ष नानूराम तेली ने बताया कि गौ सेवा टीम कोशीथल द्वारा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सघन जनसंपर्क किया गया। इस दौरान बाडिया की माताजी, चारभुजा मंदिर (मठुणिया), रायपुर बस स्टैंड, कोशीथल बस स्टैंड और बड़ियां श्याम सहित कई प्रमुख स्थानों पर जागरूकता बैनर लगाए गए।
कार्यकर्ताओं ने लोगों को पेंपलेट वितरित कर अभियान की जानकारी दी तथा हस्ताक्षर अभियान चलाकर समर्थन जुटाया। तेली ने बताया कि आगामी 27 अप्रैल को इस अभियान के तहत पूरे देश की प्रत्येक तहसील स्तर पर प्रार्थना पत्र (ज्ञापन) सौंपे जाएंगे।
उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कोशीथल सरपंच भेरू सिंह, देवीलाल सालवी (गोटू), शिवलाल गवारिया, प्रवीण सिंह, गज्जू बन्ना, नारायण कीर, महेंद्र गवारिया, गणपत गवारिया सहित अनेक गौ सेवक व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!