सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- क्षेत्र के कंवलियास गांव के पास से गुजर रही कोठारी नदी में अल सुबह अवैध बजरी खनन पर सवाईपुर चौकी पुलिस ने कार्रवाई हुए एक ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर थाने लाकर खड़ा किया । पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह कंवलियास गांव के पास कोठारी नदी में दबिश दी, जहां कोठारी नदी में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध बजरी खनन करते हुए पाये गये । पुलिस को देखकर चालक फरार हो गया । पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को डिटेन कर बड़लियास थाने भेजा, माइनिंग विभाग को इसकी सूचना दी, पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के बजरी माफियों में हड़कंप सा मच गया ।।
