राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, खजीना में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुई मां सरस्वती की प्राण-प्रतिष्ठा।

BHILWARA
Spread the love


जसवंत पारीक आकोला
राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, खजीना में आयोजित दो दिवसीय मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 को धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। प्रातः 7:00 बजे वैदिक ब्राह्मणों द्वारा हवन प्रारम्भ किया गया। इसके पश्चात सुबह 9:00 बजे मां सरस्वती का अभिषेक सम्पन्न हुआ। सुबह 10:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ मां सरस्वती की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा तथा उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां सरस्वती  से ज्ञान, बुद्धि एवं विवेक की कामना की।

इसके बाद दोपहर 12:15 बजे पूर्णाहुति के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का समापन हुआ। अंत में दोपहर 2:00 बजे महाप्रसादी (भोजन) का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्रों, विद्यालय परिवार, ग्रामीणजन एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस पावन अवसर पर विधायक मांडलगढ़ गोपाल लाल खंडेलवाल,अनिल पारीक विधानसभा संयोजक, प्रकाश सांगावत मंडल अध्यक्ष भाजपा नंदराय मंडल,दुष्यंत शर्मा मंडल महामंत्री, सहित विद्यालय परिवार ग्रामवासी एवं क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।