जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में निकाली रैली, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
बिजौलिया – शुभम । नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार शाम ब्लॉक कांग्रेस ने तेजाजी चौक में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्र अपने भविष्य और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है।
कार्यकर्ताओं ने मांग की कि नीट पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। साथ ही देश की परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी, निष्पक्ष और भरोसेमंद बनाया जाए, ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रह सके।

प्रदर्शन में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल राव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष छीतर कुम्हार, जगदीश सांखला, शक्तिनारायण शर्मा, अंकित तिवारी, सत्यनारायण मेवाड़ा, गोपाल शर्मा, संजय मालवीय, विशाल तिवारी, रामफूल धाकड़, रणजीत कानावत ,मुकेश कुमार खटिक, विशाल तिवाड़ी, दिनेश पालीवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
