राहुल गांधी के समर्थन में बनेड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री व केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन

BHILWARA
Spread the love



*पुनित चपलोत*
बनेड़ा प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार   राहुल गांधी के समर्थन तथा नीट पेपर लीक मामले को लेकर बनेड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय नए बस स्टैंड पर चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।  ब्लॉक अध्यक्ष नारायण लाल गाडरी व नगर अध्यक्ष भंवरलाल रेगर के नेतृत्व मे किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया।

ब्लॉक अध्यक्ष नारायण लाल गाडरी ने कहा कि नीट पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया, जिसकी कांग्रेस कड़ी निंदा करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के समर्थन में पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ भी पुलिस ने कार्रवाई की। उनके अनुसार, इसी के विरोध में कांग्रेस द्वारा देशभर में विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

अल्पसंख्यक ग्रामीण जिला अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद शाह ने  कहा कि कांग्रेस हमेशा छात्रों और युवाओं के हितों की लड़ाई लड़ती रही है तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग करती रही है। नीट पेपर लीक प्रकरण ने लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का विश्वास डगमगा दिया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम में कांग्रेस  के कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में प्रदेश संयोजक आरिफ मोहम्मद, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद शाह, उप प्रधान प्रतिनिधि भूपेंद्र चौधरी, संयोजक गोवर्धन लाल बलाई, मंडल अध्यक्ष कैलाश भाटी, छात्र नेता पवन गुर्जर, चांदमल गुर्जर, इमरान अंसारी यज्ञ नारायण लाड़, कैलाश नायक, गोपाल माली, नारायण, महादेव, गणेश गुर्जर, महेंद्र सिंह, राहुल कुमावत,कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस  आदि मौजूद रहे