BHILWARA

*विकसित भारत 2047 का रोडमैप है केंद्रीय बजट – मेवाड़ा ; भीलवाड़ा के टेक्सटाइल और खनन उद्योग के विकास को मिलेगी गति*


*मध्यम वर्ग के साथ युवा, महिला, किसान और गरीब को राहत*

भीलवाड़ा 1 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने केंद्रीय बजट 2026-27 को ‘ऐतिहासिक और समावेशी’ बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह बजट न केवल ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की ओर एक सुदृढ़ कदम है, बल्कि इससे भीलवाड़ा की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी।



जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि जिलाध्यक्ष मेवाड़ा में बजट प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट के अंतर्गत एकीकृत वस्त्र कार्यक्रम और मशीनरी उन्नयन के लिए प्रस्तावित वित्तीय सहायता भीलवाड़ा के कपड़ा उद्योग को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में खड़ा करेगी।

[metaslider id=”6401″]

वहीं देश में चुनौती मोड में मेगा टेक्सटाइल पार्क की स्थापना की घोषणा से भीलवाड़ा को भी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। राष्ट्रीय फाइबर मिशन जैसी योजना भीलवाड़ा के टेक्सटाइल क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगी। निर्यात अवधि का 6 से बढ़ाकर 12 महीने होना स्थानीय निर्यातकों के लिए बड़ी राहत है।

[metaslider id=”6448″]



इसी प्रकार बजट में उल्लेखित ‘दुर्लभ खनिज कॉरीडोर’ का अप्रत्यक्ष लाभ और खनिज विक्रेताओं के लिए टीसीएस दर को 2% तक सीमित करने के प्रावधान से भीलवाड़ा के माइनिंग सेक्टर को फायदा मिलेगा। बजट के अंतर्गत खनन में उपयोग होने वाली भारी मशीनरी के स्वदेशी निर्माण और तकनीकी उन्नयन पर जोर दिया गया है, जिससे भीलवाड़ा की माइंस में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की लागत कम हो सकती है और कार्यक्षमता बढ़ेगी। बजट में एमएसएमई योजनाओं व टीयर 2 और टीयर 3 शहरों में औद्योगिक प्रोत्साहन की बात भी कही गई है।



उन्होंने कहा कि बजट में मध्यम वर्ग के लिए जीवन जीने की सुगमता पर जोर दिया गया है। डिजिटल बुनियादी ढांचे के विस्तार और कर प्रक्रियाओं के सरलीकरण से भीलवाड़ा का आम नागरिक और छोटा व्यापारी सीधे लाभान्वित होगा। युवाओं के लिए ‘समर्थ 2.0’ कौशल योजना, महिलाओं के लिए ‘शी-मार्ट’ उद्यमिता पहल, प्रत्येक जिले में महिला व बालिका छात्रावास, किसानों के लिए तकनीक-आधारित खेती, भारत-विस्तार’ एआई टूल द्वारा किसानों की आय बढ़ाने जैसे प्रावधान और गरीबों के लिए सशक्त कल्याणकारी योजनाए मील के पत्थर साबित होंगे। कुल मिलाकर यह बजट समाज के हर वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला एक ‘सर्वस्पर्शी दस्तावेज’ है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button