BHILWARA

जोगणिया माता पैदल जा रहे यात्री को कार ने मारी टक्कर


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- नेशनल हाईवे 758 पर ढ़ेलाणा गांव के पास जोगणिया माता पैदल जा रहे एक यात्री को पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी, जिसमें यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल को सवाईपुर 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया ।

जानकारी के अनुसार ढ़ेलाणा पेट्रोल पंप के पास जोगणिया माता के लिए पैदल जा रहे यात्री को मध्य रात्रि को एक कार ने टक्कर मार दी, जिसमें भीलवाड़ा निवासी बाबूलाल गर्ग उम्र 40 वर्ष घायल हो गया, घायल को ग्रामीणों ने सवाईपुर चिकित्सालय में पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सवाईपुर 108 एंबुलेंस के मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया ।।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button