BHILWARA

भीलवाड़ा में प्रेम प्रसंग के शक में हिंसक झड़प, 6 घायल ; चतरपूरा गांव में घर पर हमला, पुलिस तैनात, आरोपी फरार

भीलवाड़ा।
मांडल उपखंड के चतरपूरा गांव में प्रेम प्रसंग के संदेह को लेकर उपजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ लोगों ने एक ही परिवार के घर पर धावा बोलते हुए महिलाओं और बच्चों समेत परिवार के सदस्यों के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस सनसनीखेज घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें एक 13 माह की मासूम बच्ची भी शामिल है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार हमलावरों ने देर रात परिवार के घर में घुसकर लाठियों व डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घर में अफरा-तफरी मच गई। हमले में 70 वर्षीय वृद्धा गीता देवी, 30 वर्षीय महावीर, 50 वर्षीय लादी देवी, 55 वर्षीय जगदीश, 23 वर्षीय सीमा और 13 माह की बच्ची ज्योति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग को लेकर आपसी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।



भीलवाड़ा।
मांडल उपखंड के चतरपूरा गांव में प्रेम प्रसंग के संदेह को लेकर उपजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

आरोप है कि कुछ लोगों ने एक ही परिवार के घर पर धावा बोलते हुए महिलाओं और बच्चों समेत परिवार के सदस्यों के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस सनसनीखेज घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें एक 13 माह की मासूम बच्ची भी शामिल है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

[metaslider id=”6401″]



जानकारी के अनुसार हमलावरों ने देर रात परिवार के घर में घुसकर लाठियों व डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घर में अफरा-तफरी मच गई। हमले में 70 वर्षीय वृद्धा गीता देवी, 30 वर्षीय महावीर, 50 वर्षीय लादी देवी, 55 वर्षीय जगदीश, 23 वर्षीय सीमा और 13 माह की बच्ची ज्योति गंभीर रूप से घायल हो गए।

[metaslider id=”6448″]

घायलों को पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।



घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग को लेकर आपसी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button