बिजोलिया बालिका विद्यालय में डीएमएफटी से निर्मित दो कक्षा-कक्ष एवं बरामदे का लोकार्पण

BHILWARA
Spread the love



विधायक गोपाल खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ लोकार्पण

बिजोलिया – शुभम जैन । राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिजोलिया में डीएमएफटी मद से निर्मित नवीन दो कक्षा-कक्ष एवं बरामदे का आज मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य में लोकार्पण किया गया।

नवीन कक्षा-कक्ष एवं बरामदे के निर्माण से विद्यालय में छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा एवं सड़क सहित विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ गति दी जा रही है। विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार बंजारा, पूर्व चेयरमैन पूजा चंद्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा,भाजपा नेता मनोज सनाढ्य,मुकेश व्यास,भवानी शंकर शर्मा,पूर्व पंचायत समिति सदस्य हितेंद्र सिंह राजोरा,रमेश गुरुजी, हर्षेन्द्रा कंवर,प्रकाश शर्मा,सुनील जोशी,scbeo कन्हैया शर्मा,शक्ति केंद्र संयोजक कमलेश कोली एवं पूर्व अध्यक्ष धर्म सिंह पंवार सहित विद्यालय परिवार, भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।